Tuesday, July 2, 2024
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि बच्चों में कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जच्चा और बच्चा दोनों का स्वस्थ रहना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और एएनएम के माध्यम से गर्भवती माताओं का ट्रेकिंग सिस्टम अपडेट रखा जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि एनीमिया को दूर करने के लिए महिलाओं को मिलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चत की जाए। इसके साथ ही आंगनबाड़ी के माध्यम से बच्चों और माताओं को दिये जाने वाले पुष्टाहार की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और पुष्टाहार की आकस्मिक रूप से गुणवत्ता जांच भी की जाए।मुख्यमंत्री ने कुपोषण से मुक्ति, मातृ-शिशु मृत्यु दर को और कम करने के लिए राज्य के कुछ गांवों को आकांक्षी गांवों के रूप में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुपोषण से मुक्ति के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को आपसी समन्वय के साथ संचालित किया जाए।इस दौरान बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद श्री विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, श्री चन्द्रेश यादव, निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास श्री प्रशांत आर्य उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
न्यूज़ विचार और व्यव्हार
दो पन्नों की विदाई और पत्रकारिता के एक पूरे युग की कहानी
दो पन्नों की विदाई और पत्रकारिता के एक पूरे युग की कहानी सुंदर चंद ठाकुर को मिला सम्मान सिर्फ एक संपादक की विदाई नहीं, बल्कि उस पत्रकार...
-
लोक अदालत के फायदे और सीमाएँ ✅ लोक अदालत के फायदे (Advantages) तेज़ न्याय: लंबे समय तक कोर्ट में केस लटकने की बजाय यहाँ एक ही दिन ...
-
📊 भारत सरकार अधिनियम: 1909, 1919 और 1935 की तुलना पहलू / विशेषता अधिनियम 1909 (मॉर्ले-मिंटो सुधार) अधिनियम 1919 (मॉन्टेग्यू-चेम्सफो...
-
नेता और मंत्री के बीच मुख्य अंतर उनके अधिकार, ज़िम्मेदारियों और चयन प्रक्रिया में होता है। नेता (Leader) परिभाषा: नेता वह व्यक्ति होता है जो...
No comments:
Post a Comment