Tuesday, July 21, 2026

ड्रोन-आधारित ज़मीन सर्वे एवं संपत्ति रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण

ड्रोन-आधारित ज़मीन सर्वे एवं संपत्ति रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण

 PIB Delhi

स्वामित्व योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में संपत्ति मालिकों को अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गतगांवों के आबादी क्षेत्रों के उच्च सटीकता वाली मैपिंग करने के लिए कंटीन्यूअसली ऑपरेटिंग रेफरेंस स्टेशन (सीओआरएस) तकनीक का उपयोग करके ग्रामीण आबादी वाली भूमि का सीमांकन किया जाता है। ये अत्यधिक सटीक मानचित्र संपत्ति की सीमाओं का स्पष्ट निर्धारण करने एवं अधिकार अभिलेख तैयार करके संपत्ति संबंधी विवादों को कम करने में सहायता करते हैं। यह योजना संपत्ति कार्ड जारी करने से पहले सक्षम राज्य प्राधिकरणों द्वारा स्थलीय सत्यापन और आपत्तियों/विवादों के समाधान का प्रावधान करती हैजिससे संपत्तियों के सीमांकन में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित होती है।

पंचायती राज मंत्रालय ने आईआईएम अहमदाबाद के ज़रिए इस योजना का प्रभाव जानने के लिए एक मूल्यांकन किया है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना था कि बैंक लोन लेने और ग्राम पंचायत की अपनी आमदनी के स्रोतों पर इस योजना का क्या असर पड़ा है। अध्यन में पाया गया कि स्वामित्व योजना लागू होने के बाद संपत्ति कार्ड के आधार पर लिए जाने वाले बैंक लोन की रकम में काफी बढ़ोतरी हुई है और साथ ही ग्राम पंचायत के संपत्ति कर एवं दूसरे सामान्य कर से होने वाली आमदनी में भी बढ़ोत्तरी हुई है। मंत्रालय इस योजना के लागू होने से पहले और बाद में सुलझाए गए ज़मीन के विवादों की संख्या का डेटा नहीं रखता है। अब तक3.30 लाख गांवों में ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है और 1.97 लाख गांवों के लिए 3.24 करोड़ प्रॉपर्टी कार्ड तैयार हो चुके हैं।

राज्य और ज़िलेवार विवरण अनुलग्नक में दिए गए हैं

यह जानकारी केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने 21 जुलाई 2026 को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 9 लाख 23 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को 49 लाख 81 हजार से अधिक सहायक उपकरण वितरित

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 9 लाख 23 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को 49 लाख 81 हजार से अधिक सहायक उपकरण वितरित

एल्डरलाइन हेल्पलाइन 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित, अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 734 वरिष्ठ नागरिक गृहों को सहायता जारी

 PIB Delhi

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने लोक सभा में डॉ. डी. पुरंदेश्वरी, श्री अतुल गर्ग, श्री अरुण भारती, श्रीमती शम्भावी और डॉ. लता वानखेड़े द्वारा पूछे गए संसद प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत देश भर में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने की व्यापक पहल लागू कर रहा है। इस योजना के तहत प्रमुख पहल में – वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर 14567- एल्डरलाइन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए एकीकृत कार्यक्रम, सीनियर केयर एजिंग ग्रोथ इंजन (सेज) और राष्ट्रीय वयोश्री योजना शामिल हैं। इन सभी पहल का उद्देश्य उम्र दराज नागरिकों के लिए सुलभ सहायता सेवाएं, संस्थागत देखभाल, तकनीकी नवाचार और सहायक उपकरण सुनिश्चित करना है।

एल्डरलाइन (14567) अभी 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सूचना, मार्गदर्शन, भावनात्मक समर्थन, सहायता, बचाव और शिकायत निवारण सेवाएं प्रदान करती है। यह हेल्पलाइन राष्ट्रीय अवकाशों को छोड़कर हर दिन सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक कार्यरत रहती है , जिससे जरूरतमंद बुजुर्गों को समय पर सहायता सुनिश्चित होती है।

लिखित उत्तर में बताया गया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए एकीकृत कार्यक्रम के तहत , मंत्रालय अभी 734 वरिष्ठ नागरिक गृहों के संचालन और रखरखाव के लिए अनुदान सहायता दे रहा है। ये गृह वृद्ध व्यक्तियों, विशेष रूप से सहायता की आवश्यकता वाले लोगों को संस्थागत देखभाल और आवश्यक सेवाएं प्रदान करते हैं।

मंत्रालय ने सीनियरकेयर एजिंग ग्रोथ इंजन पहल आरंभ की है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने बताया कि अगस्त 2022 में एसएजीई पोर्टल आरंभ किए जाने के बाद से अब तक 131 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से गहन जांच-पड़ताल के बाद 10 स्टार्टअप्स का चयन किया गया है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नवोन्मेषी उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा देने और रजत अर्थव्यवस्था (बुजुर्गों और बढ़ती उम्र की आबादी की आवश्यकताएं पूरी करने वाली आर्थिक गतिविधियों, उत्पादों और सेवाओं का योग, जिसका उद्देश्य इस जनसांख्यिकी की क्रय शक्ति और अनुभव का उपयोग कर आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है) को मजबूत करने के लिए 9 करोड़ 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता जारी की गई है।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत , मंत्रालय उम्र संबंधी निःशक्तता से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक सहायता उपकरण और जीवनयापन संबंधी सहायता प्रदान कर रहा है।

सदन को बताया कि योजना के आरंभ से लेकर अब तक गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आने वाले या 15 हजार रुपये तक की मासिक आय वाले 9,23,071 वरिष्ठ नागरिकों को 49,81,380 सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं , जिससे वे स्वतंत्र और गरिमापूर्ण जीवन जी सकें।

एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में लोक सभा को सूचित किया गया कि अभी एक अलग राष्ट्रीय रजत नीति (सिल्वर पॉलिसी) आरंभ करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है 

श्री वी एल वर्मा ने जोर देकर कहा कि सरकार अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत एकीकृत कल्याण कार्यक्रमों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए मौजूदा पारितंत्र को सुदृढ़ बनाना जारी रखे हुए है, जिससे उनकी बेहतर देखभाल, सामाजिक समावेशिता और बेहतर जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित हो।

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2025 के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2025 के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू

यह पुरस्कार भूमि, जल और वायु साहसिक गतिविधियों में उत्कृष्टता और जीवनपर्यंत उपलब्धि का सम्मान

PIB Delhi

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए भारत के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान, तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार (टीएनएए) 2025 के लिए ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित हैं। नामांकन 21 जुलाई से 20 अगस्त, 2026 तक गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से खुले रहेंगे।

साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने और युवाओं में सहनशक्ति, साहस, टीम वर्क और नेतृत्व की भावना को प्रेरित करने के लिए स्थापित यह पुरस्कार चार श्रेणियों — स्थलीय साहसिक कार्य, जल (समुद्री) साहसिक कार्य, वायु साहसिक कार्य और जीवनपर्यंत उपलब्धि को लेकर दिया जाता है। यह पुरस्कार युवा भारतीयों को साहसिक गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का भी प्रयास करता है।

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार में कांस्य प्रतिमा, प्रमाणपत्र, रेशमी टाई (या साड़ी) के साथ ब्लेज़र और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि शामिल है। यह पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार के समकक्ष दर्जा रखता है और भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के साथ प्रदान किया जाता है।
मुख्य विवरण

पुरस्कार

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार

श्रेणियां

भूमि, जल (समुद्र), वायु और जीवनपर्यंत उपलब्धि

पुरस्कार

कांस्य प्रतिमा, प्रमाणपत्र, ब्लेजर/साड़ी और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

स्थिति

अर्जुन पुरस्कार के समकक्ष

नामांकन खुले हैं

21 जुलाई – 20 अगस्त, 2026

आवेदन का तरीका

गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन

साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले भारतीय नागरिक आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जाने हैं। आवेदक संबंधित राज्य सरकार के युवा/खेल विभाग या मान्यता प्राप्त साहसिक संस्थानों से अनुशंसा प्राप्त कर सकते हैं, जबकि सेना, नौसेना और वायु सेना के सेवारत कर्मियों के लिए अनुशंसा अनिवार्य है। मंत्रालय संगठनों से नामांकन आमंत्रित कर सकता है या स्वयं योग्य व्यक्तियों को नामांकित कर सकता है।

आवेदकों को वर्षवार उपलब्धियों का कालानुक्रमिक विवरण और लागू होने पर समर्थक दस्तावेजों सहित एक अनुक्रमित पीडीएफ फाइल अपलोड करनी होगी। भूमि, जल और वायु साहसिक कार्य श्रेणियों के लिए, चयन प्रक्रिया के दौरान पिछले तीन कैलेंडर वर्षों की उपलब्धियों पर विचार किया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) या युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की वेबसाइट के नवीनतम समाचार सेक्शन के माध्यम से अपना नामांकन जमा कर सकते हैं और विस्तृत दिशानिर्देश, पात्रता मानदंड, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और आवेदन प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में स्वामित्व योजना

उत्तर प्रदेश में स्वामित्व योजना

 PIB Delhi

उत्तर प्रदेश के सभी 90,573 अधिसूचित गांवों में 13 जुलाई 2026 तक ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है और राज्य के लगभग 67,000 गांवों में 1.01 करोड़ प्रॉपर्टी कार्ड बांटे जा चुके हैं।

13 जुलाई2026 तकलगभग 75,000 गांवों को कवर करते हुए लगभग 1.20 करोड़ प्रॉपर्टी कार्ड तैयार किए जा चुके हैंजो उत्तर प्रदेश में नोटिफ़ाई किए गए गांवों का लगभग 83 प्रतिशत है। स्वामित्व योजना को सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है।

स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी वाले इलाकों में प्रॉपर्टी मालिकों को अधिकारों का रिकॉर्ड देना है। इसके लिए ड्रोन-आधारित सर्वे एवं प्रॉपर्टी की सही मैपिंग और सीमा तय करने के लिए 'कंटीन्यूअसली ऑपरेटिंग रेफरेंस स्टेशन' (सीओआरएसतकनीक का उपयोग किया जाता है। इस योजना में प्रॉपर्टी कार्ड जारी करने से पहले संबंधित राज्य अधिकारियों द्वारा ज़मीनी स्तर पर जांच और आपत्तियों/विवादों का समाधान शामिल हैजिससे पारदर्शिता और प्रॉपर्टी की सीमाओं का सही निर्धारण सुनिश्चित होता है।

यह जानकारी केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने 21 जुलाई 2026 को लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जमीनी स्तर के डिजिटल क्रिएटर को बढ़ावा देने के लिए 'जेम्स ऑफ इंडिया' चैलेंज के पायलट चरण का शुभारंभ किया

शूट, अपलोड, शाइन : "जेम्स ऑफ इंडिया" चैलेंज के लिए 1 अगस्त से MyWAVES पर प्रविष्टियां आमंत्रित हैं

राज्य और जिला प्रशासन जमीनी स्तर पर क्रिएटर को संगठित करने से लेकर निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन तक चैलेंज का संचालन करेंगे

यू-ट्यूब और मेटा अपने क्रिएटर इकोसिस्टम को साझा करते हुए इस चैलेंज के भागीदार होंगे

 PIB Delhi

भारत के क्रिएटिव सेक्‍टर को मजबूत करने और उभरती हुई ऑरेंज इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों के तहत, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज 'जेम्स ऑफ इंडिया' चैलेंज के पायलट चरण का शुभारंभ किया। यह एक संरचित राष्ट्रीय पहल है जिसका उद्देश्य देश भर से जमीनी स्तर के डिजिटल क्रिएटर की पहचान करना, उनका पोषण करना और उन्हें बढ़ावा देना है।

माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने प्रौद्योगिकी को सशक्तिकरण, समावेशन और राष्ट्र निर्माण के एक शक्तिशाली साधन के रूप में अपनाया है। डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने प्रौद्योगिकी तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाया है और अभूतपूर्व स्तर पर नवाचार के अवसर पैदा किए हैं।

यह पहल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा शुरू किए गए वेव्‍स ओटीटी के अंतर्गत सिटिजन क्रिएटर प्‍लेटफॉर्म MyWAVES पर आधारित है। इसका उद्देश्य नागरिकों को मौलिक विषय सामग्री तैयार करने, अपलोड करने और साझा करने में सक्षम बनाने के साथ ही भारत के डिजिटल क्रिएटर इकोसिस्‍टम को मजबूत करना है। उपयोगकर्ता-निर्मित सामग्री को प्रोत्साहित करने और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में परिकल्पित MyWAVES अब 'जेम्स ऑफ इंडिया चैलेंज' का आधार प्रदान करता है, जो क्रिएटर को प्रामाणिक डिजिटल स्‍टोरी टेलिंग के माध्यम से अपने जिलों की अनूठी कहानियों को बताने के लिए आमंत्रित करता है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री चंचल कुमार ने कहा कि “भारत के हर जिले में एक कहानी छिपी है जिसे सुनाए जाने का इंतजार है, और 'जेम्स ऑफ इंडिया' हमारे रचनाकारों को इसे सुनाने का मंच प्रदान करता है। यह कार्यक्रम न केवल हमारे युवाओं की रचनात्मकता का जश्न मनाता है, बल्कि हमारे जिलों की असाधारण विविधता का भी जश्न मनाता है।”

इस चैलेंज का उद्देश्य रचनाकारों का एक जीवंत राष्ट्रव्यापी नेटवर्क बनाना है, जिसके तहत उन्हें प्रामाणिक डिजिटल स्टोरी टेलिंग के माध्यम से अपने जिलों की संस्कृति, विरासत, पर्यटन, परंपराओं, इतिहास और विशिष्ट उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, साथ ही भारत के प्रत्येक जिले की अनूठी पहचान का जश्न मनाया जाएगा।

भागीदारी का तरीका: इस चैलेंज में शामिल होने के लिए, क्रिएटर वेव्‍स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर MyWAVES सेक्शन के माध्यम से 1 से 3 मिनट की अवधि के वीडियो सबमिट कर सकते हैं। पायलट चरण के लिए सबमिशन विंडो 1 अगस्त, 2026 से लेकर 31 अगस्त, 2026 तक खुली रहेगी।

पायलट चरण का दायरा और भागीदारी : यह पायलट चरण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा और लद्दाख में शुरू किया जा रहा है। यह चरण प्रसार भारती, माय भारत और संबंधित राज्य एवं जिला प्रशासनों के सहयोग से चलाया जा रहा है। रचनाकारों को संगठित करने और सामग्री विकसित करने में स्थानीय सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्थान भी सक्रिय रूप से शामिल होंगे।

इस पहल को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए, मंत्रालय यूट्यूब और मेटा जैसी इंडस्‍ट्री की दिग्गज कंपनियों के साथ सहयोग कर रहा है। ये दोनों प्लेटफॉर्म अपने क्रिएटर समुदायों को एकजुट करने और अपने नेटवर्क में इस चैलेंज का व्यापक प्रसार करने में मदद करेंगे।

पुरस्कार एवं सम्मान: उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए, कार्यक्रम जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करेगा।

  • जिला स्तर: प्रति जिले में 50,000 रुपये के अधिकतम 20 पुरस्कार।
  • राज्य स्तर: प्रत्येक जिले से एक असाधारण रचनाकार का चयन किया जाएगा, जिसे 2 लाख रुपये का राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा।
  • राष्ट्रीय स्तर: इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान, राज्यों की चयनित प्रविष्‍टियों में से 5 लाख रुपये के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए, संबंधित प्रशासन द्वारा जिला और राज्य स्तरीय निर्णायक समितियों का गठन किया जाएगा। इन समितियों में संस्कृति, विरासत, पर्यटन, मीडिया और शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी।

भविष्य में राष्ट्रव्यापी विस्तार: इस पायलट चरण के दौरान प्राप्त अंतर्दृष्टि और अनुभव के आधार पर, जेम्स ऑफ इंडिया चैलेंज का विस्तार अंततः सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक किया जाएगा। इसका अंतिम लक्ष्य भारत के प्रत्येक जिले की अनूठी पहचान और विरासत का जश्न मनाने वाले डिजिटल रचनाकारों का एक जीवंत, राष्ट्रव्यापी इकोसिस्‍टम स्थापित करना है।

Saturday, July 18, 2026

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाएं, पहाड़ी क्षेत्रों की चुनौतियां और टेलीमेडिसिन की संभावनाएं

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाएं, पहाड़ी क्षेत्रों की चुनौतियां और टेलीमेडिसिन की संभावनाएं

स्वास्थ्य किसी भी समाज के विकास का मूल आधार है। उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि यहां भौगोलिक परिस्थितियां सामान्य राज्यों से अलग हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, दूर-दराज के गांव, सीमित परिवहन सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी आज भी स्वास्थ्य व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती हैं।

राज्य के विकास की वास्तविक तस्वीर तभी मजबूत होगी, जब हर नागरिक को उसके क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो।

पहाड़ों में स्वास्थ्य व्यवस्था की चुनौती

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याएं लंबे समय से चर्चा का विषय रही हैं।

मुख्य चुनौतियां:

1. विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी

दूरस्थ क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सीमित है। कई मरीजों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए देहरादून, ऋषिकेश, हल्द्वानी या अन्य बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता है।

2. भौगोलिक कठिनाइयां

कई गांवों से स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने में लंबा समय लगता है। आपात स्थिति में दूरी जीवन और मृत्यु का अंतर बन सकती है।

3. स्वास्थ्य संस्थानों की क्षमता

कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को:

  • पर्याप्त मानव संसाधन,

  • आधुनिक उपकरण,

  • नियमित सेवाओं

की आवश्यकता होती है।

पलायन और स्वास्थ्य का संबंध

स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी भी पहाड़ों से पलायन का एक कारण है। परिवार अक्सर बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए शहरों में बसने का निर्णय लेते हैं।

जब गांवों में:

  • स्कूल,

  • रोजगार,

  • स्वास्थ्य

जैसी मूल सुविधाएं मजबूत होंगी, तभी पलायन की गति कम होगी।

टेलीमेडिसिन: पहाड़ों के लिए नई संभावना

तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं की दूरी कम कर सकती है। टेलीमेडिसिन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के मरीज विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

इसके लाभ:

  • विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह की उपलब्धता।

  • मरीजों की यात्रा में कमी।

  • समय और खर्च की बचत।

  • दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य निगरानी।

मोबाइल हेल्थ सेवाओं की आवश्यकता

उत्तराखंड जैसे राज्य में केवल अस्पतालों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है।

आवश्यक है:

  • मोबाइल मेडिकल यूनिट।

  • नियमित स्वास्थ्य शिविर।

  • पर्वतीय क्षेत्रों के लिए विशेष स्वास्थ्य अभियान।

  • बुजुर्गों और महिलाओं के लिए स्थानीय सेवाएं।

आयुष और पारंपरिक ज्ञान की भूमिका

उत्तराखंड आयुर्वेद और औषधीय वनस्पतियों की दृष्टि से समृद्ध राज्य है। आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुष पद्धतियों का वैज्ञानिक उपयोग ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत कर सकता है।

संभावनाएं:

  • योग और वेलनेस केंद्र।

  • औषधीय पौधों आधारित स्वास्थ्य मॉडल।

  • प्राकृतिक जीवन शैली को बढ़ावा।

स्वास्थ्य और स्थानीय अर्थव्यवस्था

स्वास्थ्य क्षेत्र केवल सेवा नहीं, बल्कि रोजगार का क्षेत्र भी बन सकता है।

संभावनाएं:

  • स्वास्थ्य पर्यटन।

  • आयुष केंद्र।

  • प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता।

  • ग्रामीण वेलनेस मॉडल।

इससे स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

सरकार और समाज की भूमिका

उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के लिए:

  1. पर्वतीय क्षेत्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाई जाए।

  2. स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाए।

  3. टेलीमेडिसिन नेटवर्क को मजबूत किया जाए।

  4. स्थानीय युवाओं को स्वास्थ्य प्रशिक्षण दिया जाए।

  5. स्वास्थ्य योजनाओं में स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता दी जाए।

निष्कर्ष

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं का सवाल केवल अस्पतालों की संख्या बढ़ाने का नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाने का है जो हिमालयी परिस्थितियों के अनुरूप हो।

तकनीक, आयुष, स्थानीय भागीदारी और मजबूत प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था मिलकर पहाड़ के स्वास्थ्य भविष्य को सुरक्षित बना सकती है।

स्वस्थ गांव ही मजबूत उत्तराखंड की नींव हैं।

जिस दिन पहाड़ के अंतिम गांव तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुंचेगी, उसी दिन विकास का वास्तविक अर्थ पूरा होगा।

न्यूज़ विचार और व्यव्हार

उत्तराखंड में EV: संभावना बड़ी, तैयारी अभी अधूरी

इलेक्ट्रिक वाहन उत्तराखंड के लिए सिर्फ पेट्रोल-डीजल का विकल्प नहीं हैं। यह पर्यटन, सार्वजनिक परिवहन, स्थानीय रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को ए...