Monday, April 13, 2026
कोटद्वार की राजनीति: सेवा का पथ या करियर का मंच?Kotdwar आज केवल एक नगर नहीं, बल्कि उत्तराखंड की बदलती राजनीतिक संस्कृति का आईना बनता जा रहा है। यहाँ जनप्रतिनिधियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा है। बैठकों, आयोजनों, स्वागत-सम्मानों और शक्ति-प्रदर्शन के बीच राजनीति का एक समानांतर पाठशाला-सा माहौल दिखाई देता है। परंतु इस दृश्य के पीछे एक गहरी बेचैनी भी छिपी है—राजनीति का उद्देश्य आखिर है क्या?कोटद्वार में आज एक ऐसा नौजवान भी दिखता है जो उभरता है, गिरता है, फिर संभलता है और खुद को किसी न किसी खांचे में फिट करने की कोशिश करता है। वह राजनीति का ‘क, ख, ग’ सीख रहा है—लेकिन किस उद्देश्य से? समाज सेवा के लिए या पद की प्राप्ति के लिए? वह किसी नेता के इर्द-गिर्द मंडराता है, राजनैतिक चाटुकारिता को कौशल मानता है, और अवसर की प्रतीक्षा में अपने करियर की तलाश करता भटकता रहता है।सिर्फ युवा ही नहीं, कई पूर्व कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी इस दोराहे पर खड़े दिखाई देते हैं। वे अपने अनुभव और नेटवर्क के सहारे राजनीति में जगह बनाना चाहते हैं, पर स्पष्ट वैचारिक दिशा के बिना। परिणामस्वरूप राजनीति एक मिशन के बजाय ‘सेट होने’ का माध्यम बनती जा रही है।सबसे बड़ा प्रश्न यही है—क्या राजनीति समाज सेवा है या करियर? यदि राजनीति को केवल करियर के रूप में देखा जाएगा, तो प्राथमिकता पद, प्रतिष्ठा और संसाधन होंगे; न कि जनसमस्याएँ। फिर विकास की चर्चा भी रणनीति बन जाएगी और जनता केवल साधन।कोटद्वार जैसे संवेदनशील क्षेत्र में, जहाँ पहाड़ और मैदान की सामाजिक-आर्थिक जटिलताएँ साथ-साथ चलती हैं, राजनीति को और अधिक जिम्मेदार होना चाहिए। पलायन, रोजगार, शहरी अव्यवस्था, संसाधनों का दोहन—ये मुद्दे नारेबाज़ी से नहीं, स्पष्ट दृष्टि और दीर्घकालिक सोच से हल होंगे। लेकिन जब स्वयं राजनीतिक कार्यकर्ता दिशा के संकट में हों, तो वे समाज को दिशा कैसे देंगे?राजनीति का पहला पाठ सेवा है, दूसरा उत्तरदायित्व और तीसरा आत्मानुशासन। यदि इन तीनों की जगह महत्वाकांक्षा, चापलूसी और अवसरवाद ले लें, तो लोकतंत्र कमजोर होता है।आज आवश्यकता है कि कोटद्वार की राजनीति आत्ममंथन करे। युवा कार्यकर्ता यह तय करें कि वे भीड़ का हिस्सा बनना चाहते हैं या बदलाव का माध्यम। पूर्व जनप्रतिनिधि मार्गदर्शक की भूमिका निभाएँ, न कि शक्ति-संतुलन के केंद्र मात्र बनें।राजनीति यदि समाज सेवा है तो उसे त्याग, धैर्य और सिद्धांत चाहिए। और यदि वह केवल करियर है, तो वह समाज को नहीं, केवल व्यक्तियों को आगे बढ़ाएगी।निर्णय कोटद्वार के राजनीतिक समाज को करना है—वे इतिहास रचना चाहते हैं या केवल उपस्थिति दर्ज कराना।
Monday, April 6, 2026
“डिजिटल साक्षरता ही डिजिटल सुरक्षा है”
संपादकीय
“डिजिटल साक्षरता ही डिजिटल सुरक्षा है”
भारत तेज़ी से डिजिटल समाज की ओर अग्रसर है। सरकारी सेवाओं, बैंकिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार—हर क्षेत्र में डिजिटल माध्यमों का विस्तार हुआ है। Digital India ने इस परिवर्तन को नई गति दी है। लेकिन इस तेज़ी से बढ़ते डिजिटलीकरण के बीच एक बुनियादी सवाल लगातार उभर रहा है—क्या हमारे नागरिक डिजिटल रूप से साक्षर और सुरक्षित हैं?
डिजिटल विस्तार बनाम डिजिटल समझ
आज स्मार्टफोन और इंटरनेट की पहुंच पहले से कहीं अधिक व्यापक है, लेकिन डिजिटल साक्षरता (Digital Literacy) का स्तर उसी अनुपात में नहीं बढ़ पाया है। यही असंतुलन “डिजिटल अरेस्ट” जैसे साइबर अपराधों को जन्म देता है।
हाल के समय में ठग स्वयं को Central Bureau of Investigation या Enforcement Directorate का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को “डिजिटल गिरफ्तारी” का भय दिखाते हैं।
सच यह है कि भारत में गिरफ्तारी केवल
Code of Criminal Procedure (CrPC) के तहत ही संभव है। फिर भी, डिजिटल जानकारी के अभाव में लोग भय और भ्रम का शिकार हो जाते हैं।
डिजिटल गैप: असमानता की जड़
डिजिटल सुरक्षा का सवाल केवल साइबर अपराध तक सीमित नहीं है। यह डिजिटल गैप (Digital Divide) से भी गहराई से जुड़ा है।
Uttarakhand जैसे राज्यों में, विशेषकर पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में, इंटरनेट कनेक्टिविटी, उपकरणों की उपलब्धता और डिजिटल कौशल की कमी स्पष्ट दिखाई देती है।
परिणामस्वरूप:
लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते
ऑनलाइन शिक्षा से वंचित रह जाते हैं
साइबर अपराधों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं
इस प्रकार, डिजिटल गैप केवल तकनीकी समस्या नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक असमानता का नया रूप बनता जा रहा है।
डिजिटल साक्षरता: सुरक्षा की पहली दीवार
डिजिटल सुरक्षा का सबसे प्रभावी और टिकाऊ समाधान है—डिजिटल साक्षरता।
डिजिटल साक्षरता का अर्थ केवल मोबाइल चलाना नहीं, बल्कि:
ऑनलाइन जोखिमों की पहचान करना
फर्जी कॉल और संदेशों से बचना
डेटा और गोपनीयता की सुरक्षा करना
डिजिटल अधिकारों और कानूनों की जानकारी रखना
जब नागरिक जागरूक होंगे, तभी वे ठगी और धोखे से स्वयं को बचा पाएंगे।
नीतिगत हस्तक्षेप की आवश्यकता
डिजिटल साक्षरता को व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानकर छोड़ देना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए संगठित और संस्थागत प्रयास आवश्यक हैं:
स्कूल स्तर पर डिजिटल शिक्षा अनिवार्य हो
ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएं
साइबर अपराधों के प्रति नियमित जन-जागरूकता अभियान हो
प्रत्येक जिले में प्रभावी साइबर हेल्प सेंटर स्थापित किए जाएं
मीडिया और समाज की भूमिका
मीडिया, विशेषकर स्थानीय पत्रकारिता, इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
साइबर ठगी के मामलों को उजागर करना
लोगों को जागरूक करना
प्रशासन को जवाबदेह बनाना
साथ ही, नागरिक समाज और सामाजिक संगठनों को भी इस विषय को जन-आंदोलन का रूप देना होगा।
निष्कर्ष
डिजिटल भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक न केवल डिजिटल रूप से जुड़ा हो, बल्कि सुरक्षित और सशक्त भी हो।
यदि डिजिटल साक्षरता को प्राथमिकता नहीं दी गई, तो तकनीक विकास का साधन कम और शोषण का माध्यम अधिक बन सकती है।
इसलिए यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि—
“डिजिटल साक्षरता ही डिजिटल सुरक्षा है”
और यही डिजिटल युग में सशक्त नागरिक और सुरक्षित समाज की सबसे मजबूत नींव है।
डिजिटल भारत के दो चेहरे: “डिजिटल अरेस्ट” और “डिजिटल गैप” की चुनौती
Sunday, April 5, 2026
उत्तराखंड का आंचलिक सिनेमा: कैमरे चमक रहे हैं, कलाकार अंधेरे में
उत्तराखंड का आंचलिक सिनेमा: कैमरे चमक रहे हैं, कलाकार अंधेरे में
उत्तराखंड आज
फिल्म शूटिंग का हॉटस्पॉट है। बर्फ़ से ढके पहाड़, शांत घाटियाँ और सरकार की सब्सिडी—सब कुछ मौजूद है। लेकिन सवाल यह है कि
जिस धरती की
तस्वीरों पर सिनेमा पल रहा है, उसी धरती के कलाकार, तकनीशियन और संगीतकार आज भी हाशिये पर क्यों हैं?
यह विडंबना नहीं, नीतिगत असफलता है।
फिल्म नीति: उद्योग के नाम पर पर्यटन योजना
राज्य की फिल्म
नीति का ढोल ज़ोर-शोर से पीटा गया। कहा गया—
- रोज़गार
मिलेगा
- स्थानीय
युवाओं को अवसर मिलेंगे
- आंचलिक
सिनेमा मजबूत होगा
हकीकत यह है कि यह
नीति आंचलिक सिनेमा
नहीं, बाहरी प्रोडक्शन को आकर्षित करने
की योजना बनकर रह गई।
बड़े बैनर आए, शूटिंग हुई, होटल भरे, टैक्स छूट मिली—
लेकिन स्थानीय
फिल्म निर्माता आज भी फंड के लिए दर-दर भटक रहा है।
मेकर्स: सपनों के साथ कर्ज़ में डूबे
गढ़वाली-कुमाऊँनी
सिनेमा के निर्माता आज भी
- निजी कर्ज़
- सीमित दर्शक
- और सरकारी
फाइलों की भूलभुलैया
के बीच फंसे हैं।
सब्सिडी की शर्तें
इतनी जटिल हैं कि छोटा निर्माता
शुरुआत में ही बाहर हो जाता है।
यह नीति बड़े बजट
के लिए है, लोक-सिनेमा के लिए
नहीं।
कलाकार: चेहरा पहाड़ी, मेहनताना मैदानी
उत्तराखंड के
कलाकारों को बड़े प्रोजेक्ट्स में
- भीड़ का
हिस्सा बनाया जाता है
- संवाद कम, पहचान शून्य
आंचलिक फिल्मों
में मेहनताना इतना कम है कि अभिनय आज भी “शौक” बना हुआ है, पेशा नहीं।
जिस राज्य में
कलाकार पेट नहीं पाल सकता, वहाँ सिनेमा कैसे
फलेगा?
तकनीशियन: प्रतिभा है, प्लेटफॉर्म नहीं
कैमरा, साउंड, एडिटिंग—हर क्षेत्र में
उत्तराखंड के युवा हैं,
लेकिन राज्य में
- न फिल्म
स्कूल
- न प्रशिक्षण
संस्थान
- न स्थायी
स्टूडियो
नतीजा—प्रतिभा पहाड़ में जन्म लेती है,
लेकिन रोज़गार के
लिए मैदानी शहरों में खप जाती है।
लोक संगीत: इस्तेमाल बहुत, सम्मान शून्य
फिल्मों और
विज्ञापनों में लोकधुनें बज रही हैं,
लेकिन असली लोक
कलाकार
- न रॉयल्टी
पाते हैं
- न पहचान
- न मंच
लोक संगीत को
सजावट बना दिया गया है,
संस्कृति को
उद्योग नहीं, सामग्री समझा जा
रहा है।
सरकार से सवाल
- क्या उत्तराखंड
की फिल्म नीति सिर्फ़ लोकेशन बेचने के लिए है?
- क्या
गढ़वाली-कुमाऊँनी सिनेमा सिर्फ़ “लोक कार्यक्रम” भर है?
- क्या स्थानीय
कलाकार नीति के केंद्र में कभी आएँगे?
अगर जवाब “नहीं” है,
तो यह नीति सिनेमा नीति नहीं, इवेंट मैनेजमेंट दस्तावेज़ है।
अब भी समय है
उत्तराखंड को
शूटिंग स्टेट नहीं, सृजन राज्य बनाना होगा।
- आंचलिक
फिल्मों के लिए अलग कोष
- फिल्म
डेवलपमेंट बोर्ड लेटेस्ट कैमरा और टेक्निकल इक्विपमेंट खरीद कर प्रोदुसर्स को
कम रेंटल पर दे सकती है,साथ मैं पोस्ट प्रोडक्शन स्टूडियो एस्ताब्लिशेद करे
- स्थानीय कलाकार
व तकनीशियन की अनिवार्य भागीदारी
- फिल्म स्कूल
और लोक-संगीत अकादमी
- आंचलिक
फिल्मों के लिए ओटीटी और सिनेमाघर समर्थन
- फिल्म
इंडस्ट्री से जुड़े सभी कामगारों की डायरेक्टरी
वरना पहाड़ पर
कैमरे चलते रहेंगे,
और पहाड़ का
सिनेमा
हमेशा संघर्ष की
रील में कैद रहेगा।
उत्तराखंड : 25 वर्ष की यात्रा — संघर्ष, संकल्प और संभावनाओं का वृतांत
उत्तराखंड रजत
जयंती स्मारिका लेख
उत्तराखंड : 25 वर्ष की यात्रा — संघर्ष, संकल्प और संभावनाओं का वृतांत
(उत्तर प्रदेश से
पृथक होकर बने उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती पर विशेष स्मारिका लेख)
भूमिका
9 नवम्बर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर अस्तित्व
में आए उत्तराखंड राज्य ने अपने गठन के 25 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। यह केवल एक प्रशासनिक पुनर्गठन की
घटना नहीं थी, बल्कि हिमालयी
क्षेत्र के लोगों के लंबे संघर्ष, उपेक्षा के
विरुद्ध प्रतिरोध, आकांक्षाओं और
आत्मसम्मान का परिणाम थी—जिसमें जनभावनाओं
की अनदेखी की कीमत राज्य और केंद्र, दोनों को चुकानी पड़ी। ‘छोटा राज्य, बेहतर शासन’ की अवधारणा के साथ बने उत्तराखंड के सामने शुरुआत से ही
विषम भौगोलिक परिस्थितियाँ, सीमित संसाधन और
विकास की भारी अपेक्षाएँ थीं। रजत जयंती के इस अवसर पर यह आवश्यक है कि हम बीते 25 वर्षों की उपलब्धियों, कमियों और भविष्य की राह का समग्र
मूल्यांकन करें।
राज्य निर्माण की पृष्ठभूमि
उत्तराखंड आंदोलन
केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक‑सांस्कृतिक
चेतना का आंदोलन था। पर्वतीय क्षेत्रों की उपेक्षा, पलायन, रोजगार की कमी और
संसाधनों के असंतुलित दोहन ने अलग राज्य की माँग को जन्म दिया। 1990 के दशक में यह आंदोलन जन‑आंदोलन में
बदला और अंततः 9 नवम्बर 2000 को भारत का 27वाँ राज्य अस्तित्व में आया।
प्रारंभिक चुनौतियाँ
राज्य गठन के समय
उत्तराखंड के पास न तो पर्याप्त औद्योगिक आधार था और न ही मजबूत अवसंरचना। सीमित
राजस्व, दुर्गम भौगोलिक
स्थिति, बिखरी हुई आबादी
और प्रशासनिक ढाँचे के निर्माण की चुनौती सरकार के सामने थी। राजधानी, सचिवालय, विभागीय ढाँचे और नीतिगत दिशा तय करना अपने‑आप में एक कठिन
कार्य था।
आर्थिक विकास : 25 वर्षों का लेखा‑जोखा
पिछले 25 वर्षों में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था
ने उल्लेखनीय प्रगति की है, यह तथ्य निर्विवाद
है। किंतु यह प्रगति समान, संतुलित और
न्यायसंगत नहीं रही—मैदान और पहाड़ के
बीच की खाई आज भी स्पष्ट दिखाई देती है। राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) जो गठन के समय लगभग 14‑15 हजार करोड़ रुपये के आसपास था, आज बढ़कर 3.5 से 3.8 लाख करोड़ रुपये
के स्तर पर पहुँच चुका है। प्रति‑व्यक्ति आय में भी निरंतर वृद्धि हुई है और यह
राष्ट्रीय औसत से अधिक रही है।
औद्योगिक नीति, कर‑प्रोत्साहन और निवेश‑अनुकूल वातावरण
के कारण राज्य के मैदानी क्षेत्रों—हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून—में औद्योगिक विकास तेज हुआ। फार्मा, एफएमसीजी, ऑटो‑कंपोनेंट और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में निवेश
बढ़ा, जिससे रोजगार के
अवसर सृजित हुए।
अवसंरचना और कनेक्टिविटी
सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी उत्तराखंड के
विकास की रीढ़ अवश्य बनी, पर कई परियोजनाएँ
पर्यावरणीय मूल्यांकन, स्थानीय सहमति और
दीर्घकालिक स्थिरता की कसौटी पर सवाल भी खड़े करती हैं। पिछले 25 वर्षों में सड़क नेटवर्क कई गुना बढ़ा
है। चारधाम ऑल‑वेदर रोड परियोजना ने धार्मिक पर्यटन के साथ‑साथ सामरिक और आपदा‑प्रबंधन
दृष्टि से भी राज्य को मजबूती दी है। ऋषिकेश‑कर्णप्रयाग रेल परियोजना जैसे कार्य
पहाड़ को शेष देश से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं।
पर्यटन : अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार
उत्तराखंड की
आर्थिकी में पर्यटन की भूमिका लगातार बढ़ी है, पर यह भी सच है कि अनियंत्रित और मौसमी पर्यटन ने संसाधनों
पर दबाव बढ़ाया है तथा स्थानीय समुदाय को अपेक्षित लाभ हर बार नहीं मिल पाया।
चारधाम यात्रा, धार्मिक पर्यटन, साहसिक पर्यटन, योग और वेलनेस टूरिज्म ने राज्य को
वैश्विक पहचान दी। हाल के वर्षों में पर्यटकों की संख्या रिकॉर्ड स्तर तक पहुँची
है, जिससे स्थानीय
स्तर पर रोजगार, स्वरोजगार और सेवा
क्षेत्र को बल मिला है।
कृषि, आजीविका और पलायन
हालाँकि औद्योगिक
और सेवा क्षेत्र में प्रगति हुई, पर पर्वतीय कृषि
आज भी उपेक्षा, नीति-शून्यता और
संरचनात्मक समस्याओं से जूझ रही है, जिसके कारण पलायन राज्य की सबसे बड़ी विफलताओं में गिना
जाने लगा है। छोटे जोत‑खंड, जंगली जानवरों की
समस्या और बाजार तक पहुँच की कमी ने पलायन को बढ़ावा दिया। फिर भी जैविक खेती, मोटे अनाज, औषधीय पौधों और स्थानीय उत्पादों पर आधारित नीतियों ने नई
संभावनाएँ खोली हैं।
शिक्षा और स्वास्थ्य
शिक्षा के क्षेत्र
में संस्थानों की संख्या बढ़ी है और उच्च शिक्षा में निजी निवेश आया है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में सरकारी
स्कूलों की बदहाली, शिक्षकों की भारी
कमी और आधारभूत सुविधाओं का अभाव प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करता है। स्वास्थ्य
सेवाओं में भी सुधार हुआ है, लेकिन दूरस्थ
क्षेत्रों तक विशेषज्ञ सेवाओं की पहुँच आज भी चुनौती बनी हुई है।
पर्यावरण और आपदा प्रबंधन
उत्तराखंड एक
संवेदनशील हिमालयी राज्य है, जहाँ विकास की हर
पहल को पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ जोड़ा जाना चाहिए था—पर व्यवहार में यह संतुलन अक्सर नज़रअंदाज़ किया गया।
भूस्खलन, बाढ़ और जलवायु
परिवर्तन के प्रभाव लगातार सामने आ रहे हैं। 2013 की आपदा ने विकास और पर्यावरण के संतुलन की आवश्यकता को
रेखांकित किया। पिछले वर्षों में आपदा‑प्रबंधन ढाँचे को मजबूत किया गया है, फिर भी सतत और पर्यावरण‑अनुकूल विकास
राज्य की प्राथमिक आवश्यकता है।
शासन, पहचान और सामाजिक चेतना
छोटे राज्य के लाभ
के रूप में प्रशासनिक निर्णय‑क्षमता और योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आई है। साथ
ही, उत्तराखंड की
सांस्कृतिक पहचान—भाषा, लोक‑परंपराएँ, रीति‑रिवाज—को संरक्षण मिला है। हालांकि, क्षेत्रीय असमानता और पहाड़‑मैदान का अंतर अभी भी नीति‑निर्माण
में बड़ी चुनौती है।
राज्य नेतृत्व और नीति दिशा
उत्तराखंड की 25 वर्षीय यात्रा में विभिन्न निर्वाचित
सरकारों और मुख्यमंत्रियों की भूमिका निर्णायक रही है। अलग–अलग कालखंडों में नेतृत्व की प्राथमिकताएँ भिन्न रहीं—कहीं संस्थागत ढाँचे के निर्माण पर बल दिया गया, तो कहीं औद्योगिकीकरण, पर्यटन विस्तार और कनेक्टिविटी को गति
मिली।
पिछले एक दशक में
राज्य नेतृत्व द्वारा बुनियादी ढाँचे, सड़क–रेल कनेक्टिविटी, चारधाम परियोजना, निवेश आकर्षण, पर्यटन और सुशासन को विकास का
केंद्र बनाया गया। मुख्यमंत्री स्तर पर ‘डबल इंजन सरकार’ की अवधारणा के तहत केंद्र और राज्य के बीच समन्वय से कई
बड़ी परियोजनाएँ धरातल पर उतरीं।
साथ ही, नीति स्तर पर यह स्वीकार किया गया कि
उत्तराखंड का विकास मॉडल केवल मैदानी औद्योगिकीकरण तक सीमित नहीं रह सकता। पर्वतीय
क्षेत्रों के लिए अलग रणनीति—स्थानीय रोजगार, पर्यटन आधारित आजीविका, कृषि–वन आधारित अर्थव्यवस्था और सीमांत गाँवों का पुनर्जीवन—राज्य नेतृत्व के एजेंडे का हिस्सा बना।
यह भी सच है कि
शासन और नीति-निर्माण में निरंतरता की कमी, बार-बार सरकारों का बदलना और प्रशासनिक अस्थिरता ने कई बार
विकास की गति को प्रभावित किया। फिर भी, समग्र रूप से राज्य नेतृत्व ने उत्तराखंड को एक अलग पहचान
देने और उसे राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
है।
निष्कर्ष : भविष्य की दिशा
उत्तराखंड की 25 वर्ष की यात्रा उपलब्धियों की नहीं, बल्कि उपलब्धियों और चूकों—दोनों की साझा कहानी है, जिसे ईमानदारी से
स्वीकार किए बिना आगे की राह तय नहीं की जा सकती। राज्य ने आर्थिक, अवसंरचनात्मक और पर्यटन के क्षेत्र में
उल्लेखनीय प्रगति की है, पर पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संतुलन जैसे मुद्दे अभी भी समाधान की
प्रतीक्षा में हैं। रजत जयंती का यह अवसर आत्ममंथन का है—ताकि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड ‘केवल विकासशील’ नहीं, बल्कि संतुलित, समावेशी और सतत विकास का मॉडल राज्य बन सके।
उत्तराखंड की यह
यात्रा केवल बीते समय का लेखा‑जोखा नहीं, बल्कि भविष्य के लिए एक संकल्प है—जहाँ विकास, प्रकृति और जन‑आकांक्षाएँ एक‑दूसरे के
पूरक हों।
न्यूज़ विचार और व्यव्हार
“तुम ही कातिल, तुम ही मुद्दई, तुम ही मुंसिफ” — न्याय का यह कैसा ढांचा?
“तुम ही कातिल, तुम ही मुद्दई, तुम ही मुंसिफ” — न्याय का यह कैसा ढांचा? यह पंक्ति केवल एक भावनात्मक शिकायत नहीं, बल्कि व्यवस्था पर गंभीर आर...
-
**मिशन लाइफ (Mission LiFE – Lifestyle for Environment)** भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक वैश्विक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य **व्यक्तिगत और...
-
उत्तराखंड का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹3,94,675 करोड़ अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 14% की वृद्ध...
-
कृषि व्यवसाय और ग्रामीण उद्यमिता विकास कई विकासशील देश और अर्थव्यवस्थाएं संक्रमण में , विशेष रूप से बड़े ग्रामीण समुदायों के साथ , भोजन...